देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज भोपाल से खजुराहो की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेलप्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने की पहल
देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज भोपाल से खजुराहो की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेलप्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने की पहल
शिवपुरी, 9 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से सुबह 9 बजे ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा।
भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी होकर दिनांक 9/3/2026 को शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज mpt होटल पहुची जहा उन्होंने सिंधिया छतरी का भी भ्रमण किया।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् की टीम द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायक नोडल DATCC सौरभ गौड, पर्यटन प्रबंधन देव सोनी ऑफिस प्रभारी रामपाल सिंह कुशवाह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सौरभ गौड द्वारा सभी बाइकर्स को जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा तैयार किया गया वार्षिक कैलेंडर भेंट किया एवं उसमें चित्रित पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया एवं शिवपुरी के पर्यटन के बारे में विस्तार से बताया।
भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा, साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम-ज्ञात स्थलों का प्रचार करेगा, रूरल टूरिज्म सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।
महिला बाइकिंग टूर का नेतृत्व मुंबई की 62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं। बाइक राइडर्स समूह में भोपाल की 8, मुम्बई और नागपुर की 5-5 तथा ग्वालियर, बैंगलोर कोलकाता, पुणे और नोएडा की एक-एक महिला राइडर शामिल हैं। 13 मार्च को भोपाल में टूर का समापन होगा। इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं।