थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के आरोपी को गिरफ्तार किया।



पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अवैध हथियार से अपराध करने की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ जी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 08.03.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि कि लंगूरी मोड के पास कच्चा रास्ता रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध कट्टा लिये अपराध करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान लंगूरी मोड के पास कच्चा रास्ता रोड किनारे पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकङा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेन्द्र प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 34 साल नि0 महुअर पुल के पास सिल्लापुर थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया। जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे बांई तरफ पेंट में एक देशी 315 बोर की (कट्टा) रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 160/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, प्रआर0 प्रतिपाल चौहान, आर 918 मुकेश कुमार, आर 900 विकाश भारद्वाज, आर0 1165 मत्स्येन्द्र सिहं थाना करैरा की मुख्य भूमिका रही

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url