स्वास्थ्य शिविर में हुई 36 मरीजों की सर्जरी दूसरे दिन 9290 मरीजों को मिला उपचार
स्वास्थ्य शिविर में हुई 36 मरीजों की सर्जरी दूसरे दिन 9290 मरीजों को मिला उपचार
17938 मरीज पहुंचे स्वास्थ्य शिविर में लाभ लेने
आज ये विशेषज्ञ चिकित्सक आयेंगे शिविर में
शिवपुरी, 18 मार्च 2026/ जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बुधवार को 9290 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।आज स्वास्थ्य शिविर में 22 सर्जरी हुई है।अभी तक 36 सर्जरी हुई हैं। जबकि अभी तक 17938 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं।
यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।
बुधवार को 9290 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें एमसीएच कार्डियोथोरेसिक के 97, डीएम कार्डियो के 152, डीएम न्यूरोलॉजी के 244, एमसीएच न्यूरोसर्जरी के 116, एनसीडी के 440, श्वसन मेडिसिन के 294, दिव्यांग बोर्ड के 40, फिजियोंथेरिपी के 85, डेन्टल यूनिट के 154, ओबीएसटी/गायनिक के 277, स्क्रीन/वीडी डेप के 419, ऑनकोलॉजी के 50, डीएम गैस्ट्रो के 160, डीएम नेफ्रो के 138, एंडोक्रिनोलॉजी डीएम के 22, डीएम हेमेटोलॉजी के 12, मनोचिकित्सक के 93, नाक-कान-गला के 308, नेत्रविज्ञान इकाई के 273, बाल चिकित्सा के 176, ऑर्थाेपेडिक के 904, प्लास्टिक सर्जरी के 22, मेडिसिन कॉउन्टर के 558, जनरल सर्जरी काउन्टर के 142, कुष्ठ रोग काउन्टर के 25, आरबीएसके काउन्टर के 17, एमओ ओपीडी के 589, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 9, ओरल केंसर डेंटल बस के 6, निवारण परामर्श के 31, ओफ्थलमोलॉजी के 22, फॉलोअप मरीज 3415 शामिल हुए। शिविर में तत्काल जांचे भी की गई, जिसमें यूएसजी 376, एक्स-रे 1181, पैथोलॉजी 1134, एफएनएसी 25, ईसीएचओ 69, एमआरआई 156 एवं सीटी स्कैन 23 और 221 सोनोग्राफी की गई।
*सुबह 8 से 2 बजे तक होगा रजिस्ट्रेशन*
स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। पंजीयन काउंटर बनाए गए हैं जो भी गुरुवार के शिविर में चिकित्सकों से उपचार करना चाहते हैं सुबह 8 से 2 बजे तक अपना पंजीयन कराएं।
*सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चिकित्सक करेंगे उपचार*
शिविर में आकर मरीज को सुबह 8 से 2 बजे तक पंजीयन कराना है जबकि सुबह 9 से 4 तक विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।
*19 मार्च को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के ये विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे उपचार*
गुरुवार को शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे जिनमें सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों में डॉ. शिवम खरे - गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. आशी श्रीवास्तव - गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, सर गंगाराम अस्पताल
डॉ. मोहित सिंह - अस्थि रोग विशेषज्ञ (ऑर्थाेपेडिक), डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
डॉ. रूपल अग्रवाल - एंडोक्राइनोलॉजी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
कपिल गर्ग - सपोर्ट स्टाफ, जी.बी. पंत अस्पताल
डॉ. अनिल गुप्ता - एनसीआई झज्जर / डॉ. बीआरए आईआरसीएच, एम्स अस्पताल
डॉ. आनंद यादव - वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, मेदांता अस्पताल
डॉ. मोनिका जिंदल (इंदौर) - स्त्री रोग विशेषज्ञ, जी.बी. पंत अस्पताल शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त करें।