थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 77/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को शिवपुरी से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

थाना खनियाधाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 77/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को शिवपुरी से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।


दिनांक 15.03.2026 फरियादिया उम्र 50 साल निवासी वार्ड न. 05 टेकरी मंदिर के पीछे  खनियाधाना थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी ने अपनी नाबालिग बालिका को संदेही धर्मेन्द्र पुत्र योगी निवासी ग्राम बरधमा थाना बसई जिला दतिया द्वारा बहला फुसला कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी पर अपराध क्र. 77/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं श्री प्रशांत शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर के मार्गदर्शन में प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी व संवेदनशील होने से घटना की प्रकृति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये, थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. केदार सिंह यादव को तत्काल दस्तयाव करने के निर्देश दिये गये । 


थाना प्रभारी के द्वारा मुखबिर तंत्र मजबूत कर पुलिस टीम तैयार कर अपहृता की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर रवाना किया गया था । पुलिस टीम  द्वारा शिवपुरी से अपहृता बालिका को दिनांक 17.03.2026 को रात्रि मे दस्तयाव  किया गया । दिनांक 18.03.2026 को दस्तयाब बालिका को सीडब्ल्यूसी शिवपुरी पेश किया, जहाँ से बालिका को परिजनो को सुपुर्द किया गया ।    


सराहनीय भूमिका-  निरीक्षक केदार सिंह यादव थाना प्रभारी , उनि, अरविंद सिंह चौधरी , सउनि रामसिंह भिलाला , प्रआर. हीरा सिंह पाल, आर. जयवीर गुर्जर ,आर. संदीप जाटव , आर. रवि बाथम , आर. योगेन्द्र सिंह , आर. हेमसिंह , आर. अनूप कुमार , आर. दीपक किरार , आर. उमेश लोधी , आर. रवि बाथम , आर. अरविंद सिंह कौरव महिला आर. 748 अनुराधा थाना मायापुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url