वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, 6.490 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई

वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, 6.490 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई



 वन विभाग द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वनमण्डल शिवपुरी अंतर्गत पोहरी वन परिक्षेत्र के बीट बिलोआ में 6.490 हेक्टेयर शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

उपवनमण्डल शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बागलोन से संबंधित व्यक्तियों द्वारा उक्त वन भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था। इस संबंध में वन विभाग द्वारा पूर्व में प्रकरण दर्ज कर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया तथा जवाब प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया गया। संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर नियमानुसार बेदखली की कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से निर्मित पक्के मकान एवं बाउंड्रीवाल को हटाया गया। यह कार्यवाही प्रशासनिक निगरानी में विधिवत एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान वनमण्डल अधिकारी सुधांशु यादव, वन परिक्षेत्राधिकारी श्रुति राठौर सहित वन विभाग का अमला उपस्थित रहा।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url