स्वास्थ्य शिविर में आज सुबह 8 से 10 बजे तक होंगे रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य शिविर में आज सुबह 8 से 10 बजे तक होंगे रजिस्ट्रेशन


शिवपुरी, 23 मार्च 2026/ शिवपुरी में 17 मार्च से 24 मार्च तक सी एम राइज स्कूल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा उपचार मिल रहा है। इस शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर इलाज की व्यवस्था की गई है, जिसमें ओपीडी से लेकर निशुल्क जांच और दवा वितरण किया जा रहा है।

इसके अलावा शिविर में जो मरीज 24 मार्च को पंजीयन कराकर उपचार चाहते हैं, उन्हें 24 मार्च को सुबह 8 बजे से 10 तक ही पंजीयन कराना होगा।इसलिए जो लोग शिविर में परीक्षण करना चाहते हैं उन्हें 10 तक अपना पंजीयन करना होगा और चिकित्सकों द्वारा दोपहर 12 बजे तक मरीजों का परीक्षण किया जाएगा।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url