थाना नरवर पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरसीटी क्रं. 91/22 मे 04 साल से फरार स्थाई वारण्टी रिंकू रजक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना नरवर पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरसीटी क्रं. 91/22 मे 04 साल से फरार स्थाई वारण्टी रिंकू रजक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिह राठौड़ द्वारा जिले मे वारंटियों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुये वारंट तामीली हेतु निर्देश दिये गये हैं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे फरार स्थाई वारण्टियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत माननीय न्यायालय करैरा के आरसीटी क्रं. 91/22 मे फरार स्थाई वारण्टी रिंकू पुत्र भगरी उर्फ भगवानलाल रजक उम्र 31 साल नि. अमोलपठा थाना अमोला को आज दिनांक 09.03.26 को बस स्टैण्ड अमोलपठा से गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थाई वारण्टी करीब 04 वर्ष से फरार था। गिरफ्तारशुदा स्थाई वारण्टी को माननीय न्यालायलय पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही : निरीक्षक विनय यादव थाना प्रभारी नरवर, सउनि सतीश जयंत, आर. 684 अजय गुर्जर आर. 952 गौरव कुमार, आर. 815 माधौ सिह, आर. 400 परिमाल सिह की सराहनीय भूमिका रही।
