थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 35/26 कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी हेमंत लोधी एवं खलक लोधी को सूचना के 06 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 35/26 कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी हेमंत लोधी एवं खलक लोधी को सूचना के 06 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

 आरोपीगण हेमंत लोधी व खलक सिंह लोधी निवासीगण ग्राम सूखाराजापुर द्वारा जान से मारने की नियत से रामकृष्ण लोधी में सिर मे कुल्हाडी मारी जिससे रामकृष्ण लोधी को सिर में गंभीर चोट आई, एवं माँ बहिन की गन्दी गन्दी गालियाँ दी व जान से मारने की धमकी दी। रामकृष्ण लोधी के पुत्र सत्यभान लोधी की रिपोर्ट पर से आरोपीगण हेमंत लोधी व खलक सिंह लोधी के विरुद्ध अपराध क्र. 35/26 धारा 109(1), 296बी, 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस श्री संजय मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में घटना के 06 घंटे के अंदर " आरोपीगण हेमंत लोधी पुत्र बलवीर लोधी उम्र 25 साल, खलक सिंह पुत्र बलवीर लोधी उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम सूखाराजापुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।


सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, प्रआर 198 अख्तर खान, आर. 191 वकील गुर्जर, आर. 814 महेश सिंह, आर. 886 सिद्धनाथ गौड़ की सराहयनीय भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url