थाना पिछोर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा करते हुये हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाना पिछोर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा करते हुये हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार।
आपसी रन्जिस के चलते जंगल मे ले जाकर पत्थर पटक कर की थी हत्या।
एक अज्ञात मृतक का शव जिसकी किसी अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी जो कटाई वाला नाला, चाली की डांग, मौजा कछीआ में जामुन के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला उक्त शव की पहचान बाबूलाल आदिवासी निवासी रुपनवारा थाना पिछोर द्वारा अपने पुत्र सोनू आदिवासी के रुप में की थी, बाबूलाल आदिवासी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना पिछोर में अपराध क्र. 102/26 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पिछोर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ कर घटनास्थल निरीक्षण, साक्षियों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए। विवेचना के दौरान संदेह एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अतर सिंह पुत्र छीता आदिवासी उम्र 32 साल नि. काछीपुरा नांद थाना पिछोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतक सोनू आदिवासी से पूर्व से विवाद एवं रंजिश चल रही थी। दिनांक 04.03.2026 की रात्रि में दोनों द्वारा साथ बैठकर शराब पी गई थी, जिसके बाद आरोपी अतर सिंह मृतक सोनू को मोटर साइकिल से कटाई वाला नाला, चाली की डांग की ओर ले गया और जामुन के पेड़ के नीचे पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी जो बाद घटना के फरार हो गया था जिसे आज दिनांक 09.03.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका - निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, सउनि जहान सिंह, सउनि परमाल सिंह, सउनि जितेंद्र यादव, आरक्षक 425 धर्मेंद्र लोधी, आरक्षक 1054 हाकिम सिंह, आरक्षक 362 जितेंद्र सिंह, आरक्षक 130 अंकित सिंह एवं आरक्षक 595 रामअवतार राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

