माधवराव सिंधिया की जयंती पर रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन का भूमिपूजन 10 मार्च को

माधवराव सिंधिया की जयंती पर रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन का भूमिपूजन 10 मार्च को

 कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर 10 मार्च को शिवपुरी में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत “सुंदर कांड” पाठ, पुष्पांजलि सभा एवं मेडिकल मिशन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 मार्च, मंगलवार को सायंकाल 4 बजे राजमाता विजयाराजे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के परिसर एवं मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित नवनिर्मित सीएम राइज विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा जसवंत जाटव, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विधायक पिछोर प्रीतम लोधी, विधायक करैरा रमेश खटीक तथा विधायक पोहरी कैलाश कुशवाह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संबंध में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, कॉर्डिनेटर लॉ. पवन जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल सहित रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रोहित जैन एवं सचिव अखिल अग्रवाल ने जानकारी दी।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url