प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी का किया निरीक्षण







शिवपुरी, 11 मार्च 2026/ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गत रात्रि में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय शिवपुरी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों (अटेंडरों) से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अस्पताल परिसर में विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अस्पताल में जहां भी व्यवस्थागत कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निरंतर निरीक्षण एवं आमजन से संवाद के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url