करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा

करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा

शिवपुर में स्वामी विवेकानंद करियर गाइडेंस सेल के



तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ममता रानी (प्रशिक्षित, NITTTR अहमदाबाद) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हृदेश शर्मा, निदेशक, पीएससी कोचिंग संस्थान (इंदौर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. ममता रानी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच एवं निरंतर परिश्रम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है, जो सही दिशा में सतत प्रयास करते हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. हृदेश शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को गंभीरता से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. नेपाल सिंह धाकड़ सहित डॉ. दीपाली मिश्रा, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. प्रियंका भार्गव, डॉ. अनुरागिनी रावत, डॉ. संगीता राजपूत, डॉ. पूर्ति चतुर्वेदी, डॉ. सतीश अर्गल, प्रो. यशवंत जाटव, प्रो. भर्ती राठौर, डॉ. शैलेंद्र अहिरवार, सतीश कुशवाह तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में डॉ. धर्मेंद्र शर्मा द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url