थाना कोतवाली पुलिस व्दारा सट्टा खिलवाने वालो पर लगातार कार्यवाही करते हुये व्हीटीपी स्कूल के सामने शक्तिपुरम खुडा से आरोपी अनिल अग्रवाल को सट्टा खिलाते हुये पकड़ा एवं उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व 1800रुपये नगद जप्त कर कार्यवाही की गयी।
थाना कोतवाली पुलिस व्दारा सट्टा खिलवाने वालो पर लगातार कार्यवाही करते हुये व्हीटीपी स्कूल के सामने शक्तिपुरम खुडा से आरोपी अनिल अग्रवाल को सट्टा खिलाते हुये पकड़ा एवं उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व 1800रुपये नगद जप्त कर कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 01.04.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति व्हीटीपी स्कूल के सामने शक्तिपुरमखुडा पर सट्टा खिलवा रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को व्हीटीपी स्कूल तरफ रवाना किया गया तो एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अनिल अग्रवाल पुत्र त्रिलोकीनाथ अग्रवाल उम्र 60 साल नि० आदर्श कालोनी थाना देहात शिवपुरी का होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से दो सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 1800 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 225/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, आर. 908 रायसिंह की विशेष भूमिका रही।
