पुलिस थाना कोतवाली व्दारा अपराध क्रमांक 227/26 मे फरियादिया के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पंकज राठौर को सूचना के कुछ ही घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।



पुलिस थाना कोतवाली व्दारा अपराध क्रमांक 227/26 मे फरियादिया के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पंकज राठौर को सूचना के कुछ ही घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

 थाना कोतवाली पर फरियादिया ने आरोपी पंकज राठौर व्दारा उसके साथ बुरा काम बलात्कार करने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना कोतवाली पर आरोपी के विरुध्द अप0क्र0 227/26 धारा 64(2) (एम), 351 (3) बीएनएस एवं 3 (1) (w) (i), 3 (2) (व्हीए) एससीएसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशमों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपी की गिर० हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी पंकज राठौर पुत्र जगदीश राठौर उम्र 40 साल नि० संजय कालोनी थाना फिजीकल शिवपुरी को दिनांक 02.04.26 को शिवपुरी से रिपोर्ट के महज 06 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेआर पर पेश कर जेल भेजा।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि0 पूजा घुरैया, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, आर. 309 शिवकुमार, आर. 1032 अजय यदाव, आर0 803 बृजेश जादौन, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 631 अजय यादव, आर. 767 अजीत राजावत, की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url