सांसद कुशवाह ने पोहरी विधानसभा में ₹2 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सांसद कुशवाह ने पोहरी विधानसभा में ₹2 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन








शिवपुरी, 08 अप्रैल 2026/ सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु कुल ₹2 करोड़ 30 लाख लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस क्रम में ग्राम पंचायत बागौदा के ग्राम हुसैनपुर में ₹25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं ₹11.97 लाख की लागत से आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत खोदा के ग्राम गूगरगांव में ₹25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भदरौनी के ग्राम सेगड़ा एवं सेवाखेड़ी में ₹25-₹25 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया गया, जबकि ग्राम पंचायत डांगवर्वे एवं ऐसवाया में ₹15-₹15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा समस्त निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी, भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष विष्णु परिहार, आशुतोष जैमनी, मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास, जिला उपाध्यक्ष शालिग्राम कुशवाह, महामंत्री झिरी रंजीत धाकड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष तुलाराम यादव, विक्की मंगल, पी.पी नरवरिया, फूल सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url