नारकोटिक्स कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित

 


नारकोटिक्स कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित


शिवपुरी/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री चौधरी ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक जनजागरूकता पर बल देते हुए निर्देश दिए कि नशे के दुष्परिणामों के संबंध में आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग एवं पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने नशीले पदार्थों के अवैध वितरण एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अफीम, भांग आदि फसलों की अवैध खेती की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने तथा संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बंद औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण हेतु भी कहा गया।

बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर सुश्री तनु गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url