थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हॉस्टल से 03 नाबालिग बालकों के गुमने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये तीनों बालकों को गुना रेल्वे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हॉस्टल से 03 नाबालिग बालकों के गुमने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये तीनों बालकों को गुना रेल्वे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

 फरियादी ने हॉस्टल में रहने वाले तीन नाबालिग बालको जिनकी उम्र 14 साल, 15 साल व 17 साल है हाँस्टल से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी, तीनों बालकों के नाबालिग होने के कारण थाना कोतवाली पर अप.क्र. 106/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा तीनो बालको की पतारसी हेतु 10000रु. का इनाम घोषित किया गया एवं जिनकी शीघ्र पतारसी करने हेतु आदेशित किया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड द्वारा टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा बडी मेहनत के साथ तीनो बालको की पतारसी हेतु बस स्टेण्ड शिवपुरी एवं रेल्वे शिवपुरी व शहर में आसपास तलाश की एवं 50 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये जो तीनो बालको की मूवमेन्ट गुना तरफ ज्ञात हुयी जो रात्रि में टीम को गुना भेजा गया गुना जाकर टीम व्दारा बस स्टेण्ड गुना व रेल्वे गुना में जाकर 30 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो को चैक किया गया जिनकी सघन तलाश की जाकर तीनो बालको को गुना रेल्वे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब किया गया जो बालको के मिलने पर उनके माता पिता व्दारा कोतवाली पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं पुलिस की सराहना कर धन्यवाद दिया।


सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि० सुमित शर्मा उनि०, रामेन्द्र चौहान, उनि० अमित चतुर्वेदी, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 348 बाबूलाल, प्र.आर. 692 अजेन्द्र परिहार, आर. 1032 अजय यादव, आर0 631 अजय यादव, आर0. 803 बृजेश जादौन, आर. 309 शिवकुमार, आर० चालक विक्रम धाकड की विशेष भूमिका रही।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url