थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 25/26 में अपहृत नाबालिग बालक को डबरा जिला ग्वालियर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

थाना रन्नौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 25/26 में अपहृत नाबालिग बालक को डबरा जिला ग्वालियर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।

 फरियादी अनिल पुत्र बालमुकुन्द नामदेव उम्र 40 साल निवासी रन्नौद ने अपने लडका तनिष नामदेव उम्र 13 साल 11 माह के स्कूल पढने जाने की कहकर घर से जाना एवं वापस नहीं आने पर बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी जिसपर से थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 25/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में  टीम भेजकर डबरा ग्वालियर से अपहृत बालक तनिष नामदेव को दस्तयाब किया जाकर उसके पिता अनिल नामदेव को सुपुर्द किया गया है।


सराहयनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद अरविन्द सिंह चौहान, प्र.आर 934 जगेश सिंह सिकरवार, प्रआर. 198 अख्तर खान, आर. 524 गौरीश ओझा, आर. 886 सिद्धनाथ गौड, आर. 846 महेश पटेलिया, महिला आर. 457 कृष्णा पाल की सराहनीय भूमिका रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url