थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध 315 बोर का कट्टा एवं जिंदा राउंड लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर 25/27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध आर्म्स, शराब, जुआ, सट्टा, विस्फोटक सामग्री आदि रखने/बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। आज दिनांक 16/02/2026 को थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया एवं पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के अवैध रूप से देशी 315 बोर का कट्टा रखकर अपराध करने की नीयत से जामखो रोड पर पुलिया के पास खड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में उक्त मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद की टीम द्वारा जामखो रोड पर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी जितेंद्र जाटव पुत्र प्रहलाद जाटव उम्र 26 साल निवासी ग्राम रौदा थाना सिरसौद को पकड़ा एवं उसके कब्जे से अबैध रूप से लिये 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा राउंड कीमती 5200 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया।
*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया , सउनि बृजपाल सिंह तोमर, प्रआर.592 जितेंद्र करारे , प्रआर. 792 रविन्द्र सिनोरिया, प्रआऱ. 214 मुकेश इंदौरिया , प्रआर. 489 जितेंद्र रायपुरिया की अहम भूमिका रही।
