थाना भौंती पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयावी कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 39/26 में गुमशुदा नाबालिक बालिका को 72 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तायव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

थाना भौंती पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयावी कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 39/26 में गुमशुदा नाबालिक बालिका को 72 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तायव कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दिनांक 12.02.2026 को फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक लडकी के लापता होने के संबंध में थाना भौती पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर से थाना भौती पर अप.क्र. 39/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन और एसडीओपी पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत 72 घण्टे के अन्दर लापता नाबालिक को दस्तयाब कर परिवार जनो को सुपुर्द किया गया।

 *सराहनीय कार्यवाहीः* - निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौती, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोङ, सउनि संजय भगत, प्र०आर0 669 अभयराज सिंह, आर0 578 बृजेश राणा, आर0 38 मलखान सिंह, आर० 109 रवि कांत शर्मा की अहम भूमिका रही।

सहयोगी जनता, सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url