एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना भौंती पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।

एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना भौंती पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।

थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहीयों के संबंध मे निर्देश दिये।


रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में दिनांक 14-15.02.2026 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया। एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गस्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये।

1. रात्रि ड्यूटी में आरक्षक पीकेश थाने पर उपस्थित मिले, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना उपस्थित हुये।

2. थाने की हवालात में कोई बंदी नहीं पाया गया।

3. थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक कर टीप अंकित की गई।

4. रात्रि गश्त में लगे बल को सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।

5. थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया।

6. शत प्रतिशत वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया।

7. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया।

8. थाने के सभी सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए।





Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url