पुलिस विभाग में सेवा प्रदान करने के बाद सेवानिवृत्त हुये कार्य वाहक सउनि जहीर अहमद एवं कार्य वाहक सउनि परमजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुये प्रमाण पत्र, सॉल - श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।

पुलिस विभाग मे सेवा देने के बाद
सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई दी।
कार्य वाहक सउनि जहीर अहमद एवं कार्य वाहक सउनि(एमटी शाखा) परमजीत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सेवाकाल के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया तथा अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको प्रमाण पत्र, सॉल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, स्टेनो आशीष पटेरिया, स्टेनो आमिर कुरैशी, मुख्य लिपिक, सउनि गोपाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।