नेशनल लोक अदालत 14 मार्च के संबंध में बैठक आयोजित

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च के संबंध में बैठक आयोजित

शिवपुरी, 7 मार्च 2026/ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में गतदिवस विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, नेशनल लोक अदालत की अध्यक्षता में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी की उपस्थिति में जिला अभिभाषक संघ, शिवपुरी की कार्यकारिणी तथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों से संबंधित अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराये जाने हेतु चर्चा की गई। साथ ही मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों से संबंधित अधिवक्तागण को प्रकरणों में बीमा कंपनी से आवश्यक समन्वयक स्थापित कर प्रकरणों का निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url