थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 87/2026 में नाबालिग अपहृता को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 87/2026 में नाबालिग अपहृता को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 फरियादी निवासी ग्राम रामखेड़ी द्वारा थाना सिरसौद उपस्थित आकर अपनी 14 साल की नाबालिग बालिका को 24 मार्च को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट करने पर थाना


सिरसौद पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 137(2) बीएनएस का कायम किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया को टीम बनाकर नाबालिग बालिका की दस्तयाबी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया की टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपहृता की दस्तयाबी हेतु लगातार प्रयास कर अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई एवं दिनांक 29/03/2026 को नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से सेवढ़ा दतिया से सकुशल दस्तयाब किया गया एवं पीड़िता ने पूछताछ में आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर गलत काम करना बताया पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट की समुचित धाराओं का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवम् माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को शिवपुरी जेल में भेजा गया।

 सराहनीय भूमिका

नाबालिग अपहृता की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया,सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला,ब्रजपाल सिंह तोमर,महिला प्रधान आरक्षक रचना शाक्य,प्रधान आरक्षक बलवंत पाल,जितेंद्र रायपुरिया,आरक्षक ओमकार मिश्रा,विक्रम बाथम एवं आरक्षक चालक रमेश कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url