रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर 'कब्जा, पुलिस बनी तमाशबीन
रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर 'कब्जा, पुलिस बनी तमाशबीन
पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र के मदकपुरा का है, जहाँ श्रीमती कौशल्या और श्रीमती मछला बेड़िया ने साल 2020 में वैध तरीके से एक आवासीय भूखण्ड खरीदा था। पीड़ित ने आगे बताया की जब 19 मार्च 2026 को प्रार्थियागण नींव खुदवाने पहुँचीं, तो मोहना (ग्वालियर) से आए लोटन कन्जर, हल्के, जितेन्द्र, हरकेश और उनके साथियों ने मजदूरों को भगा दिया और महिलाओं के साथ अभद्रता की। ताज्जुब की बात यह है कि अपराधियों के पास न जमीन के कागज हैं, न कोई कानूनी हक, फिर भी वे अपनी दबंगई के दम पर निर्माण कार्य रोक रहे हैं।
थाना प्रभारी पर उठते गंभीर सवाल:
पीड़ित के अनुसार मोहना से आए इन अपराधियों पर वहां पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 15-20 दिन पहले आए इन लोगों ने अवैध शराब और अनैतिक कार्यों का अड्डा बना लिया है, लेकिन स्थानीय पुलिस अनजान बनी बैठी है क्यों ••? पीड़ित महिलाओं के पास पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग है, फिर भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई••? पीड़ित ने बताया की अपराधियों द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन पुलिस की ढिलाई उनके हौसले बुलंद कर रही है।
अवैध शराब और अनैतिक कृत्यों का गढ़
शिकायत में स्पष्ट उल्लेख है कि ये आरोपी न केवल जमीन कब्जा रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। मदकपुरा के रहवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि शांतिप्रिय क्षेत्र को अपराधियों का अड्डा बनाया जा रहा है।
