मानस भवन में प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम स्वनिधि मेला आयोजित



मानस भवन में प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम स्वनिधि मेला आयोजित


शिवपुरी, 9 मार्च 2026/ शहर के मानस भवन में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 58 हितग्राही उपस्थित हुए, जिनमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 30 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 हितग्राही शामिल रहे।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को ऋण वितरण की कार्यवाही की गई। वहीं 10 हितग्राहियों के दस्तावेज अपूर्ण होने के कारण उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ पुनः उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 28 हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित हितग्राहियों से अनुरोध किया गया है कि वे बैंक से ऋण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे समग्र आईडी, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा आवास आबंटन पत्र आदि के साथ 10 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मानस भवन में उपस्थित हों, ताकि पात्रतानुसार ऋण वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url