थाना फिजीकल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो जिसमे अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने पर विवाद होता दिख रहा है, को संज्ञान में लिया गया एवं पाया गया कि दो आरोपियों द्वारा होली के दिन दुकाने बंद होने पर शराब की मांग की गयी एवं नहीं देने पर दुकान कर्मचारी के साथ मारपीट एवं गड़ी के कांच तोड़े गये जिसपर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया ।
थाना फिजीकल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो जिसमे अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने पर विवाद होता दिख रहा है, को संज्ञान में लिया गया एवं पाया गया कि दो आरोपियों द्वारा होली के दिन दुकाने बंद होने पर शराब की मांग की गयी एवं नहीं देने पर दुकान कर्मचारी के साथ मारपीट एवं गड़ी के कांच तोड़े गये जिसपर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा होली के त्योहार के चलते जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त लोगों एवं किसी प्रकार की अपवाह फैलाने बालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके चलते थाना फिजीकल पर शराब की दुकान पर अधिक कीमत पर शरब बेची जाने पर बिवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चलाया गया जिसकी पुलिस द्वारा जांच कर दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।
दिनांक 4.3.2026 को यह सोशल मीडिया पर खबर चलाई गई थी कि शिवपुरी शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र मे स्थित शराब दुकान पर ज्यादा रेट में शराब बेचने पर विवाद हुआ था, जिसमे दो व्यक्ति दुकान के बाहर उत्पाद मचा रहे थे वीडियो के सबंध में उल्लेखनीय /वास्तविक की जांच की गयी जिसमे पाया गया कि दिनांक 4.3.2026 को शाम 4/00 बजे के बाद शराब की दुकानों के खुलने का आदेश था, उक्त दिनांक को दोपहर करीब 3/30 बजे दो व्यक्ति अपनी कार से फिजीकल कलारी पर आये और शराब मांगने लगे, तब फिजीकल कलारी पर काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि ड्राई डे होने से दुकान बंद है जो शाम 4.00 बजे के बाद खुलेगी, इसी बात पर से दोनो व्यक्तियो व्दारा फिजीकल कलारी पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ बेल्ट से मारपीट की गई तथा दुकान के बाहर कामेश शिवहरे की खडी कार के चारो तरफ से शीशे फोड दिये, जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और उत्पात मचा रहे व्यक्तियों को पकडा जिनकी पहचान अमित सेंगर, अमन सेंगर के रुप मे की गई पुलिस व्दारा उक्त व्यक्तियों को थाना लेकर आया गया, घटना के सबंध में फरियादी पंकज राठौर पिता मोहन सिंह राठौर निवासी कान्हा कुज शिवपुरी व्दारा उक्त दिनांक को ही आरोपीगण अमित सेंगर, अमन सेंगर के विरुध शऱाब लेने की बात पर से गंदी गंदी गालियां देकर बेल्ट से मारपीट करने व दुकान के बाहर खडी गाडी के कांच फोड़ने सबंधी रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना फिजीकल पर अप क्र 48/26 धारा 324(4), 115(2), 296बी. 3(5) बी एन एस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।