थाना फिजीकल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुये वीडियो पर तुरंत एक्शन लेते हुये वीडियो मे अपनी परचून की दुकान पर अवैध रुप से शरब बेच रहे आरोपी कुनाल राठौर को पकड़ कर उसके पास से 30 क्वार्टर देशी शराब जप्त की गई एवं आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा त्योहारों के चलते जिले मे शांती, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके चलते थाना फिजीकल द्वारा 

थाना क्षेत्र मे आरोपी द्वारा अपनी परचून की दुकान से अवैध रुप से शराब बेचने का वीडियो सामने आने पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध शराब जप्त की गई।

दिनांक 5.3.2026 को एक सोशल मीडिया के माध्यम से खबर चलाई गई जिसमे काली माता मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी परचून की दुकान पर अवैध रुप से लोगों को शराब बेचते दिख रहा है, फिजीकल पुलिस द्वारा उक्त वीडियो संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 6.3.2026 को काली माता मंदिर के पास तस्दीक की गई, तो कुनाल राठौर पिता पप्पू उर्फ ज्ञानी राठौर उम्र 23 साल निवासी फिजीकल काली माता मंदिर रोड़ शिवपुरी व्दारा अपने परचून की दुकान के बाहर काउण्टर के पास बैठकर एक प्लास्टिक के थेले मे शराब विक्रय करते हुये मिला आरोपी के कब्जे से 30 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 2100 रुपये के जप्त किये गये, एवं थाना फिजीकल पर आरोपी के विरुद आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url