पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन शिवपुरी पुलिस की वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन शिवपुरी पुलिस की वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही।
चौकी अमोलपठा थाना अमोला पुलिस द्वारा 05 साल एवं 07 साल से फरार चल रहे 04 स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत माननीय न्यायालय करैरा के प्रकरण क्रमांक 505/19 के स्थाई वारंटी 1. कल्लू उर्फ़ मोहरसिंह आदिवासी पुत्र रघु आदिवासी उम्र 35 साल 2. मुकेश आदिवासी पुत्र रघु आदिवासी उम्र 37 साल 3. ब्रिजेन्द्र उर्फ़ बरजोर आदिवासी पुत्र रघु आदिवासी उम्र 24 साल निवासीगण थरखेडा एवं प्रकरण क्रमांक RCT 1061/21 के स्थाई वारंटी सुरेश पुत्र दिल्लू वंशकार उम्र 57 साल निवासी ग्राम थरखेडा थाना अमोला को चौकी अमोलपठा थाना पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया गया उक्त स्थाई वारंटी लम्बे समय से न्यायलय से जारी वारंट से बचते हुए फरार चल रहे थे जिनको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी अमोलपठा अभिमन्यु राजावत, प्र०आर० शेरसिंह गौर, आर० प्रदीप कुमार, आर० भगवान सिंह, आर0 राहुल कुमार, आर० सुनील रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।