करैरा में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर एवं प्लॉट क्रय-विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई प्रस्तावित

करैरा में अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर एवं प्लॉट क्रय-विक्रय प्रतिबंध की कार्रवाई प्रस्तावित

 तहसील करैरा अंतर्गत अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने के मामलों में एसडीएम करैरा अनुराग निंगवाल द्वारा कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील करैरा की भूमि सर्वे क्रमांक 2533/1/2/1/1/1/1 रकबा 1.0158 हेक्टेयर तथा सर्वे क्रमांक 2533/1/2/1/1/1/1 रकबा 0.2399 हेक्टेयर के मूल भूमि स्वामी सचिन जैन पुत्र शगुनचंद जैन एवं सुमित सोनी पुत्र विनोद सोनी द्वारा सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से प्लाटिंग कर कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में दोनों प्रकरणों में अवैध कॉलोनी विकास के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा संबंधित प्लॉटों के क्रय-विक्रय, रजिस्ट्री एवं नामांतरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर, जिला शिवपुरी को प्रेषित किए गए हैं।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url