घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति के लिए निर्देश जारी, उपभोक्ता घर से ही करें बुकिंग

 घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति के लिए निर्देश जारी, उपभोक्ता घर से ही करें बुकिंग


शिवपुरी,/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को सुगमता से सुनिश्चित करने के लिए सभी ऑयल कंपनियों एवं संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एजेंसियों पर पोस्टर एवं बैनर लगाकर गैस बुकिंग की प्रक्रिया को सरल एवं सहज बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 25 दिवस के अंतराल पर गैस बुकिंग की अनिवार्यता का पालन करने की सलाह दी गई है, जबकि दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिवस के अंतराल पर बुकिंग करने की व्यवस्था लागू रहेगी। ऑयल कंपनियों द्वारा यह भी बताया गया है कि यदि ऑनलाइन बुकिंग संभव नहीं हो तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल के माध्यम से भी गैस सिलेंडर बुक कराया जा सकता है।

ऑयल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। भारत गैस के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-22-4344 (टोल फ्री), इंडेन गैस के लिए 1800-2333-555 (टोल फ्री) तथा एचपी गैस के लिए 1800-2333-555 (टोल फ्री) निर्धारित किए गए हैं।

एचपी गैस के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8888823456 पर कॉल कर गैस बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर अथवा 9222201122 पर कॉल कर भी गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। इंडेन गैस के उपभोक्ता 7718955555 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल कर गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। वहीं भारत गैस के उपभोक्ता आईवीआरएस बुकिंग के लिए 7715012345 एवं 7718012345, मिस्ड कॉल बुकिंग के लिए 7710955555 तथा व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग के लिए 1800224344 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा घर से ही मोबाइल ऐप अथवा कॉल के माध्यम से गैस बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url