दस्तावेज न मिलने पर अमोला थाना क्षेत्र में वहांन पकड़ा। अवैध रेत पर की गई कार्रवाई 2 पर केस। हाईवा भी किया गया जप्त।


दस्तावेज न मिलने पर अमोला थाना क्षेत्र में वहांन पकड़ा। अवैध रेत पर की गई कार्रवाई दो पर केस। हाईवा भी किया गया जप्त।                                                                    जिले में अवैध रेत भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को 2बड़ी कार्रवाई की कलेक्टर के निर्देश और खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में 2 लोगों के खलाफ अवैध रेत भंडारण के प्रकरण दर्ज किए गए वहीं अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 14 चक्का हाइवा को जप्त कर लिया। प्रभारी खनिज निरीक्षण सोनू श्रीवास ने अपनी टीम के साथ करौंदी  सबवेल चौराहा क्षेत्र के आसपास स्थित रेत भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया जांच के दौरान   खिन्नी नाका निवासी। राघवेंद्र शर्मा के खिलफ अवैध रेत भंडारण का मामला दर्ज किया गया इस के अलावा ग्वालियर बाईपास स्थित भंडारण स्थल पर विवेकानंद पुरम कॉलोनी निवासी सुनीलराजे के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया। इसी दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक 14 चक्का हाइवा वाहन को भी पकड़ा गया वाहन चालक परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका इसके बाद खनिज विभाग ने वाहन को जप्त कर अमोला थाने की सुरक्षा मे रखवा दिया। खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में होली अवकाश से पहले भी शिवपुरी तहसील में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध रेत भंडारण उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा दर्ज किए गए सभी मामलों को अर्थ दंड निर्धारण के लिए कलेक्टर  न्यायालय भेजा जा रहा है।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url