पर्यटक स्वागत केन्द्र छत्री रोड स्थित दुकानों का बकाया किराया जमा कराने हेतु निर्देश, 15 दिवस में भुगतान अनिवार्य
पर्यटक स्वागत केन्द्र छत्री रोड स्थित दुकानों का बकाया किराया जमा कराने हेतु निर्देश, 15 दिवस में भुगतान अनिवार्य
शिवपुरी, 10 अप्रैल 2026/ पर्यटक स्वागत केन्द्र, छत्री रोड, शिवपुरी के संचालन एवं संधारण का दायित्व जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) शिवपुरी को सौंपा गया है। उक्त परिसर में कुल 22 दुकानें, एक खुला रंगमंच एवं एक कैंटीन संचालित है। पूर्व में इसका संचालन नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा किया जाता था।
नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में आवंटित 09 दुकानों के प्रीमियम एवं मासिक किराया की राशि संबंधित दुकानदारों द्वारा विगत कई वर्षों से जमा नहीं की गई है, जिससे शासन को राजस्व की हानि हो रही है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष डीएटीसीसी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा बकाया राशि की वसूली हेतु नोडल अधिकारी, डीएटीसीसी शिवपुरी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानदारों पर बकाया राशि लंबित है उनमें दुकान क्रमांक 03 रेखा दीक्षित रू ₹1,16,151, दुकान क्रमांक 07 कपिल मनोचा रू ₹94,839, दुकान क्रमांक 09 हेमन्त राठौर रू ₹1,10,823, दुकान क्रमांक 10 सलीम खान रू ₹34,899, दुकान क्रमांक 14 हेमन्त अग्रवाल रू ₹1,10,823, दुकान क्रमांक 19 सौरभ ट्रेडर्स रू ₹33,567, दुकान क्रमांक 20 कृष्णा देवी रू ₹1,10,823, दुकान क्रमांक 21 बृजेश सिंह तोमर रू ₹33,567 एवं दुकान क्रमांक 22 पूजा श्रीवास्तव रू ₹1,16,151 शामिल है।
नोडल अधिकारी, डीएटीसीसी शिवपुरी द्वारा बताया गया है कि संबंधित दुकानदार सूचना पत्र प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएटीसीसी कार्यालय में संपर्क कर बकाया प्रीमियम एवं लंबित किराया राशि अनिवार्य रूप से जमा कराएं। भुगतान के लिए आर.पी. सिंह कुशवाह लेखापाल डीएटीसीसी शिवपुरी (मो. नं. 9301541706) से संपर्क किया जा सकता है। निर्धारित समय-सीमा में राशि जमा न करने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।