थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 792/24 मे करीबन 02 वर्ष से अपहृत नाबालिग बालिका को नानाखेडी गुना से सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी नवीन राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 792/24 मे करीबन 02 वर्ष से अपहृत नाबालिग बालिका को नानाखेडी गुना से सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी नवीन राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

               

फरियादिया ने अपनी नाबालिग बालिका उम्र 17 साल की घर इंडस्ट्रीयल एरिया शिवपुरी से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट की थी जो बालिका के नाबालिग होने के कारण थाना कोतवाली पर अप.क्र. 792/24 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा अपहृता की पतारसी करने हेतु आदेशित किया गया, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा टीम बनायी गयी अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई जो बालिका के संबंध लगातार तलाश की जाकर आसपास के लोगो से भी पूछताछ की गयी एवं सायबर सैल के माध्यम से लगातार पतारसी की जाकर अपहृता बालिका को दिनांक 09.04.26 को नानाखेडी गुना म0प्र0 से दस्तयाब किया गया एवं प्रकरण में पीडिता के कथनो के आधार पर धारा 87,64(2एम),65(1) बीएनएस 3/4, 5/6 पोस्को एक्ट की इजाफा की गयी व प्रकरण सदर के आरोपी नवीन पुत्र दिनेश राठौर उम्र 22 साल नि0 तालाब के पार के नीचे मनियर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं दस्तयाबशुदा अपहृता को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया जो अपनी लडकी को देखकर माता पिता के चेहरो पर मुस्कान लौटी ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता बालिका की दस्तयावी की गई ।   

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि0 भावना राठौड, सउनि0 प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 890 अवतार सिंह. प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. 570 विनय सिंह, आर. आलोक व्यास सायबर सैल, आर. पदमचंद मांझी एसडीओपी कार्यालय शिवपुरी, म0आर0 मोनिका धाकड, म0आर0 रचना राणा की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url