थाना कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी के अपराध क्र. 458/26 में आरोपी सूरज उर्फ सराफत शाक्य को गिरफ्तार कर चोरी गये एक लेपटाप कीमती 40000 रुपये एवं नगदी 700 रुपये व चोरी मे प्रयुक्त आलाजरर बरामद कर आरोपी को जेल भेजा।

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी के अपराध क्र. 458/26 में आरोपी सूरज उर्फ सराफत शाक्य को गिरफ्तार कर चोरी गये एक लेपटाप कीमती 40000 रुपये एवं नगदी 700 रुपये व चोरी मे प्रयुक्त आलाजरर बरामद कर आरोपी को जेल भेजा।


थाना कोतवाली पर फरियादी तरुण पुत्र नरेन्द्र प्रतापसिंह उम्र 55 साल नि० कृष्णपुरम कालौनी महल रोड शिवपुरी ने अज्ञात चोरो व्दारा फरियादी के कमलागंज एबी रोड पर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर का ताला तोडकर उसमे रखे एचपी कम्पनी के लेपटाप एवं अन्य किराना सामान के चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 458/26 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अज्ञात आरोपी के पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित की गयी ।

 मुखबिर की सूचना पर गांधी पार्क मानस भवन के पास शिवपुरी से आरोपी सूरज उर्फ सराफत शाक्य पुत्र रुपसिह उर्फ छुन्ना शाक्य उम्र 19 साल नि0 कोलिया की माता मंदिर के सामने शिवपुरी को पकडा व आरोपी से चोरी गया मसरुका मे से एक एचपी कम्पनी का लेपटाप कीमती 40000 रुपये व नगदी 700 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरर लोहे का सरिया बरामद किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर0 570 विनय कुमार, प्रआर0 348 बाबूलाल, आर0 285 राहुल कुमार, आर0 528 महेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url