सृजन" यूथ कनेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 02.02.2026 को शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास शिवपुरी मे समापन हुया।
सृजन" यूथ कनेक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 02.02.2026 को शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास शिवपुरी मे समापन हुया।
कार्यक्रम दिनांक 17 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुआ जिसमे 125 बच्चों को उनके बेहतर भविष्य, आत्मरक्षा, अपराधों एवं सायबर सुरक्षा के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया ।
शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, शिवपुरी के प्रांगण में विगत 17 दिसंबर 2025 से संचालित ''सृजन यूथ कनेक्ट कार्यक्रम" का भव्य समापन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन कदम जन विकास संस्था एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार, कानून एवं करियर से संबंधित विषयों पर जागरूक करना था । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, निरीक्षक रजनी सिंह चौहान तथा संस्था सचिव अनुपम साहू उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया ।
"सृजन यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, शिवपुरी की 125 वंचित बच्चों का चयन किया गया था, जिन्हें विभिन्न तिथियों पर अलग अलग अधिकारियों एवं वालंटियरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण में अनुशासन, शिष्टाचार, सामाजिक बुराइयों की रोकथाम, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, मोटर वाहन अधिनियम, नशे के दुष्प्रभाव, गुड टच बैड टच, मार्शल आर्ट आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजीव मुले ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'सृजन' कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियाँ युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी । उन्होंने किशोरियों से आह्वान किया कि वे आत्मरक्षा के गुणों का उपयोग कर स्वयं तथा समाज की सुरक्षा में योगदान दें । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए तथा बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण ने उनके जीवन में आत्मविश्वास और जागरूकता बढाई है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती स्वेतांगिनी श्रीवास्तव, मोनिका तोमर, रजनी आर्य अधीक्षक शासकीय अनुसूची जाति सीनियर कन्या छात्रावास तथा हितेंद्र सिंह जिला सचिव मार्शल आर्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकार "सृजन यूथ कनेक्ट कार्यक्रम" का सफल समापन हुआ।

