युवा SP अमन सिंह राठौड़ का मास्टरस्ट्रोक: "स्टाफ के साथ खड़ा होना मेरी जिम्मेदारी SP Shivpuri

 युवा SP अमन सिंह राठौड़ का मास्टरस्ट्रोक: "स्टाफ के साथ खड़ा होना मेरी जिम्मेदारी SP Shivpuri 


सोमवार को जिलाध्यक्ष घंटों तक एसपी कार्यालय में आरक्षकों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाते रहे, लेकिन युवा SP अमन सिंह राठौड़ ने साफ कर दिया कि वे किसी दबाव में नहीं आएंगे। एसपी ने न केवल आरक्षकों का पक्ष लिया बल्कि ड्यूटी में बाधा डालने व मारपीट करने वाले 4 नामजद सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज करा दिया।इससे साफ तौर पर बता दिया की किसी के दवाब में कार्यवाही नहीं होंगी। 

सोशल मीडिया पर टीआई 'हीरो', जिलाध्यक्ष की 'किरकिरी'

रविवार से ही सोशल मीडिया पर टीआई अरविंद सिंह चौहान की ईमानदारी के चर्चे हो रहे हैं। आम जनता से लेकर मीडिया तक ने पुलिस का साथ दिया। परिणाम यह रहा कि जिलाध्यक्ष को न केवल पुलिस प्रशासन से 'मुंह की खानी' पड़ी, बल्कि अपने ही वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी।रन्नोद का यह मामला अब जिले में मिसाल बन गया है कि अगर पुलिस अधिकारी अडिग हो, तो सियासी दबाव की फाइलें भी 'डिब्बे' में बंद हो जाती हैं। कुछ पत्रकार साथियो से SP ने कहा जब हम स्टाफ की गलती पर सजा देते हैं, तो ईमानदारी से काम करने वाले स्टाफ के साथ खड़ा होना भी मेरी जिम्मेदारी है।

#Shivpuri #Rannod #MadhyaPradesh #MPPolice #ShivpuriNews #GwaliorChambal

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url