बैराड पुलिस द्वारा अबैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 03 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 150 लीटर कीमती 45000 रुपये की जप्त कर आरोपी सुल्तान बंजारा को गिफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


बैराड पुलिस द्वारा अबैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 03 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 150 लीटर कीमती 45000 रुपये की जप्त कर आरोपी सुल्तान बंजारा को गिफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे दिनांक 02.02.2026 को शाम के समय थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि सुल्तान बंजारा निवासी टपरा मोहल्ला का अपने घर के आंगन मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बनाकर बेचने के लिये रखा हुया है । मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान सुल्तान बंजारा के घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भाग गया एवं एक व्यक्ति को पकड लिया जिसने अपना नाम सुल्तान पुत्र गुलाब सिंह बंजारा उम्र 35 साल निवासी खतौरा हाल टपरा मोहल्ला बैराड का होना बताया । आरोपी के आंगन से 03 नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टियाँ करीब 50 -50 लीटर क्षमता की हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब से भरी मिली एवं शराब बनाने की सामग्री एल्युमीनियम की 02 ढेकची, 01 भगोना व तीन खाली कट्टी मिली । कुल 150 लीटर शराब एवं शराब बनाने के सामग्री को मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी सुल्तान बंजारा को गिरफ्तार कर पूँछताछ की गई तो उसके द्वारा दरबार बंजारा के साथ मिलकर शऱाब बनाकर कर बेचने के लिये रखना बताया । पुलिस द्वारा आरोपी सुल्तान बंजारा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

 

सराहनीय कार्यवाही : - निरी सुरेश शर्मा , उनि धर्मेन्द्र शिवहरे , प्रआर 136 दुर्गाचरण शर्मा,  प्रआर 735 हरिओम जाटव मय आर 116 संदीप राठौर,आर 1093 गिर्राज त्यागी, आर 583 शोभाराम ,आर 150 अतरसिंह, आर.343 मनोज धाकड  की विशेष भूमिका रही ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url