थाना सीहोर पुलिस द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तावी कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 25/2026 में अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया ।
थाना सीहोर पुलिस द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तावी कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 25/2026 में अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया ।थाना सीहोर पर फरियादी उम्र 45 साल निवासी ग्राम राधापुर थाना सीहोर जिला शिवपुरी द्वारा अपनी लडकी की अपहृत होने की रिपोर्ट की थी उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा नाबालिग अपहृता को जल्द से जल्द दस्तयाव करने हेतु निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सीहोर उनि जूली तोमर द्वारा टीम गठित कर अपहृता को दिनांक 11.03.2026 को ग्राम कंचनपुर थाना ईसागढ जिला अशोकनगर से दस्तयाव कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्यवाही : उनि जूली तोमर, प्र. आर. बेताल सिह गुर्जर, आर. देवेन्द्र परिहार, आर. सतेन्द्र रावत आर. धर्मेन्द्र कुशवाह, आर. सायल खान, आर. अवदेश रावत, आर. अजय मांझी, आर. विनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।