विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित



विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


शिवपुरी, 24 मार्च 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में कार्यालय कार्यपालन यंत्री पी.के. एम.यू. सभाकक्ष शिवपुरी में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रंजना चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित लोगों को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन के महत्व को उजागर करने के संबंध में जानकारी दी। उनके द्वारा बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना, जिम्मेदार जल उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा संरक्षण प्रयासों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि जल ही जीवन का आधार है और जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वर्तमान में जल संकट एक गंभीर वैश्विक समस्या बना चुका है, जिससे निपटने के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url